26 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स

26 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स: दैनिकवार करेंट अफेयर्स की क्रम में यहाँ 26 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स की चर्चा करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऐसे ही रोचक अध्ययन सामग्री पाने के लिए whastapp और telegram पर हमारे साथ बने रहें.

आज की करेंट अफेयर्स की सूची निम्नलिखित है –

26 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स

1. संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस

26 नवम्बर 1949 को देश के लिए संविधान निर्माण करने वाली संविधान सभा ने वर्तमान लागू संविधान को अपनाया था. इसलिए प्रत्येक वर्ष आज ही के दिन 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूम में मनाते हैं. इस दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस भी कहते हैं.

2. द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास – गरुण शक्ति

नवम्बर 2022 में भारत और इंडोनेशिया देश के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास गरुण शक्ति आयोजित किया गया. इस सैन्य शक्ति का आयोजन इंडोनेशिया में किया जा रहा है.

सम्बंधित जानकारी –

कुछ महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास

  • गरुण अभ्यास सैन्य अभ्यास – भारत और फ्रांस के बीच
  • धर्म गार्जियन सैन्य अभ्यास – भारत और जापान के बीच
  • शक्ति अभ्यास सैन्य अभ्यास – भारत और फ्रांस के बीच
  • इंद्रा सैन्य अभ्यास – भारत और रूस के बीच
  • समुद्र शक्ति सैन्य अभ्यास – भारत और इंडोनेशिया के बीच
  • टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास – भारत और अमेरिका (USA) के बीच
  • व्रजप्रहार सैन्य अभ्यास – भारत और अमेरिका (USA) के बीच

3. हिन्द प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता 2022

23 – 25 नवम्बर तक देश की राजधानी नई दिल्ली में हिन्द प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता 2022 आयोजित की जा रही है. हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता (IPRD) हर साल भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है.

हिन्द प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता 2022 का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरने वाले अवसरों और चुनौतियों का परिक्षण करना है।

सम्बंधित जानकारी

  • हाल ही में भारतीय सेना जोधपुर में सीमा और तटीय सुरक्षा के मुद्दों पर सुरक्षा मंथन 2022 का आयोजन किया था.
  • केंद्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने हैदराबाद स्थित संस्थान में प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र तिहान का उद्घाटन किया है.

4. मलेशिया के नए प्रधानमंत्री

24 नवम्बर 2022 को अनवर इब्राहीम ने मलेशिया देश के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं.

5. अग्नि-3 मिसाईल का सफल परीक्षण

23 नवम्बर 2022 को एपीजे अब्दुल कलम द्वीप, ओडिशा से अग्नि-3 मिसाईल का सफल परीक्षण किया गया.

इसे भी पढ़ें: Latest Daily Current Affairs in Hindi for Competitive Exams

ऐसी ही करेंट अफेयर्स दैनिक पाने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप और टेलीग्राम पर जुड़ें. लिंक नीचे दी गयी है.





Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *