05 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स

05 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स: दैनिक समसामयिक घटनाक्रम के सिलसिले में यहाँ हम 05 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स को लेकर चर्चा करेंगे.

आज घटित महत्वपूर्ण घटनाएँ जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं, नीचे सूची में पढ़ें.

05 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय तकनीकी टेक्सटाइल्स मिशन

हाल ही में 74 करोड़ की लागत वाले लगभग 20 तकनीकी शोध परियोजानाओं को अनुमति मिली है। इन तकनीकी परियोजनाओं में स्मार्ट टेक्सटाइल, स्पेशलिटी फैब्रिक, स्पोर्ट्स टेक्सटाइल, एग्रो टेक्सटाइल, जियो टेक्सटाइल सेगमेंट और प्रोटेक्टिव गियर जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। केंद्रीय कपड़ मंत्री पीयूष गोयल द्वारा इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार की कदम

पिछले वर्षो में देश में साइबर अपराध के मामलों में बहुत अधिक बहुत अधिक वृद्धि हुई है. इसकी रोकथाम और बचाव के लिए सरकार ने एक कदम उठाने जा रही है.

पहले मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के लिए कई प्रकार के दस्तावेज मान्य होते थे. लेकिन अब मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के लिए अब केवल 5 दस्तावेजों ही मान्य होंगे.

आधार कार्ड, ड्राविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, इलेक्ट्रिसिटि बिल और पासपोर्ट सिम कार्ड खरीदी के लिए उपयोग कर सकेंगे, इसके अलावा अन्य कोई दस्तावेज नहीं।

संयुक्त सैन्य अभ्यास 2022

भारतीय वायु सेना और रॉयल सिंगापुर वायु सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का 11 संस्करण (एडिशन) कार्यक्रम का आयोजन कलाईकुंडा में चल रहा है।

आपको जानकारी दे दें कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 3 नवंबर 2022 से शुरू किया गया था। इस सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण 9 नवंबर से 18 नवंबर के बीच आयोजित होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में अनेक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

4 नवंबर 2022 की शाम को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा केंद्र और राज्य की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इसी के तहत उन्होंने रंगपो सिक्किम और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अटल सेतु का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिक्किम में दो लेन वाली चिसोपानी ट्रैफिक टनल और गर्ल्स हॉस्टेल का भी राष्ट्रपति द्वारा शुभारम्भ किया गया।

उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, विश्व नवीकरण आध्यात्मिक ब्रह्माकुमारी केंद्र, जिला अस्पताल, नामची आदि की आधारशिला रखी।

सतकर्ता जागरूकता सप्ताह (Vigilance awareness week)

भ्रष्टातार रोकने के लिए निगरानी करने वाली केंद्रीय सतकर्ता आयोग ने सार्वजनिक ईमानदारी को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए 31 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022 एक सप्ताह तक सतकर्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन कर रहा है।

इस वर्ष की सतकर्ता जागरूकता सप्ताह थीम: “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत”।

भ्रष्टाचार के खिलाफ नई वेबसाइट की शुरुआत

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार निवारण हेतु एक प्रणाली लांच की. यह प्रणाली वेब आधारित है है जिसमें ऑनलाइन शिकायत से सम्बंधित प्रबंधन कार्य निष्पादन होंगे.

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

आज 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। सुनामी से उत्पन्न समस्यायों से बचाव पर  जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

आज की 05 नवम्बर 2022 की करेंट अफेयर्स का यह लेख समाप्त हुआ. कृपया हमसे जुड़े रहें.





Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *